Yamunanagar News | महाराजा अग्रसेन कॉलेज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता : 15 विद्यार्थियों ने लिया भाग | विजेताओं को किया सम्मानित

महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. करुणा ने की। प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अर्थशास्त्र से जुड़े विभिन्न विषयों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया।
डॉ. करुणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विषय के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र की बारीकियों और इस विषय में उपलब्ध करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र के विद्यार्थी इंडियन इकोनॉमिक सर्विसेज, भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य बैंकिंग संस्थानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं। विद्यार्थियों को नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के शोध कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन और संचालन एसोसिएट प्रोफेसर पूनम गर्ग ने किया। प्रतियोगिता के लिए व्यष्टि अर्थशास्त्र के सिद्धांत, समष्टि अर्थशास्त्र के सिद्धांत और प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों का जीवन परिचय जैसे विषय निर्धारित किए गए थे।
प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की दीया और दीपांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। वंश और भावना ने द्वितीय स्थान तथा बीए द्वितीय वर्ष के अनिकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष के वैभव गंगवानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रोफेसर पूनम गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।
Editor: शिवानी राजपूत



