Faridabad News | भाजपा की जिला मासिक बैठक आयोजित : बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर | आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की मासिक बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने की। इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी एवं कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग और शोभित अरोड़ा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने और पार्टी के विभिन्न अभियानों को लेकर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि फरीदाबाद में संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
रामपाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से इन्हें आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखें।
बैठक के दौरान जिला प्रभारी लतिका शर्मा ने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर संवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का जिम्मेदारी से निर्वहन करना चाहिए।
लतिका शर्मा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों की जानकारी भी दी। उन्होंने पदाधिकारियों से इन कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने को कहा।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों और उनके संचालन को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार गति देने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भड़ाना, गोल्डी अरोड़ा, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, मुकेश शर्मा, जिला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, सुनील कुमार, अनुराधा डीगवाल, कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, कार्यालय सचिव राज मदान, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, शिवम रतन और अरुणिमा सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा मंडल प्रभारी वजीर सिंह डागर, नीरज मित्तल, मंडल अध्यक्ष शुभांकित गुप्ता, तृप्ति माला, महेश कुमार, अमित आहूजा, शेखर तंवर, कृष्ण पहलवान, मुकेश झा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, रजनीश कुमार, नितिन, रेखा मिश्रा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor: नितिन यादव



