Ateli News | भाजपा बाछौद मंडल की बैठक आयोजित : श्रीकृष्ण के आदर्शों पर हुई चर्चा | संगठन मजबूत करने का आह्वान

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भाजपा बाछौद मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जीतपाल अटाली ने की, जबकि जिला महामंत्री किशनलाल बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी डॉ. छत्रपाल वर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण एवं भारत माता की वंदना के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष मंजीत भीलवाड़ा ने मुख्य अतिथि और अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के साथ संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
जिला महामंत्री किशनलाल बोहरा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, कर्म और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाते हुए समाज सेवा में योगदान देने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रदीप सराय ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश देती है। उन्होंने युवाओं से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संदेश और सामाजिक दायित्वों को लेकर विचार साझा किए। पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष शिवरतन, विनोद कटकई, जयप्रकाश यादव, हीरालाल पंच, जवाहरलाल, मंडल प्रभारी कृष्ण कुमार, सरपंच सूबे सिंह, मूल सिंह चौहान, पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Editor: शिवानी राजपूत



