Panchkula News | भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक : पंचकमल में जुटे मंत्री-विधायक | संगठन और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
भाजपा हरियाणा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक बुधवार को पंचकूला स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता कर रही हैं। बैठक में हरियाणा सरकार के मंत्री, विधायक, सभी जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए हैं।
बैठक में पार्टी के संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर भी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी के कारण बैठक को आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जा रही है। जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में चल रही पार्टी गतिविधियों की जानकारी भी ली जा रही है।

बैठक में आने वाले दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।
Editor: शिवानी राजपूत



