Ambala News | प्रतिबंधित पॉलिथीन पर नगर निगम की कार्रवाई : दुकानों-रेहड़ियों की जांच | नियम तोड़ने पर काटे चालान

शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने विभिन्न बाजारों में अभियान चलाकर दुकानों और रेहड़ियों की जांच की। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल मिलने पर संबंधित दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों के चालान किए गए।
नगर निगम की टीम ने बाजारों में पहुंचकर पॉलिथीन के इस्तेमाल की जांच की और व्यापारियों को नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत भी दी।

निगम अधिकारियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले और अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने को कहा, ताकि प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग को कम किया जा सके।

नगर निगम का कहना है कि शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Editor: शिवानी राजपूत



