कोटपूतली | लापता बुजुर्ग का शव डंपिंग यार्ड में मिला : क्षत-विक्षत हालत में हड्डियों का ढांचा बना, क्षेत्र में सनसनी

जिला ब्यूरो
|
कोटपुतली बहरोड़

डंपिंग यार्ड के पास मिला बुजुर्ग का शव
डंपिंग यार्ड के पास मिला बुजुर्ग का शव

कोटपूतली-पावटा क्षेत्र में 80 वर्षीय लापता बुजुर्ग ओमप्रकाश अग्रवाल का शव मिलने से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। शव अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

लापता होने के चार दिन बाद मिला शव
अंबेडकर पार्क स्थित सब्जी मंडी कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय ओमप्रकाश अग्रवाल 16 अप्रैल से लापता थे। परिजनों द्वारा तलाश और सूचना के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

घर से 500 मीटर दूर डंपिंग यार्ड में बरामदगी
बुजुर्ग का शव उनके घर से महज 500 मीटर दूरी पर, गोपाल भैया मंदिर के पास नदी किनारे स्थित डंपिंग यार्ड में मिला। यह स्थान आमतौर पर कचरा फेंकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

शव की हालत देख दहल उठे लोग
शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला और हड्डियों के ढांचे में बदल चुका था। प्रारंभिक अंदेशा जताया जा रहा है कि जानवरों द्वारा शव को बुरी तरह नोंच लिया गया, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक ओमप्रकाश अग्रवाल अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और एक दोहिता है, जबकि उनकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जांच के बाद ही साफ होगी स्थिति
फिलहाल घटना के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नीमराणा | वेतनवृद्धि को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन : सैकड़ों महिला मजदूर धरने पर बैठीं | सड़क जाम से यातायात प्रभावित

महेश सिंह
|
वेतनवृद्धि की मांग को लेकर उग्र हुए मजदूर, मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस ने संभाली स्थिति।
वेतनवृद्धि की मांग को लेकर उग्र हुए मजदूर, मौके पर पहुंचे अधिकारी और पुलिस ने संभाली स्थिति।
नीमराणा | औद्योगिक क्षेत्र नीमराणा में सोमवार को मजदूरों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया, जब इंडियन और जापानी जोन की कंपनियों—हैलोज़ पैकेजिंग और एस्टमो—के बाहर बड़ी संख्या में श्रमिकों ने वेतनवृद्धि की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह से ...
Continue Reading

बानसूर। रामपुर में लेपर्ड की दहशत: CCTV में कैद मूवमेंट, मोर का किया शिकार, वन विभाग अलर्ट

महेश सिंह
|
वन विभाग ने पिंजरा लगाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
वन विभाग ने पिंजरा लगाकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
क्षेत्र के रामपुर कस्बे में पिछले दो दिनों से लेपर्ड की लगातार मूवमेंट सामने आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आबादी क्षेत्र में जंगली जानवर की मौजूदगी से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हो...
Continue Reading

कोटपूतली-बहरोड़ I कलेक्ट्रेट में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि : प्रस्तावना वाचन से गूंजा परिसर | मेधावी छात्रा दिव्या मीणा सम्मानित

महेश सिंह
|
कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में अंबेडकर जयंती पर प्रस्तावना वाचन
कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में अंबेडकर जयंती पर प्रस्तावना वाचन
अंबेडकर जयंती के अवसर पर कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा, सम्मान और संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने एकजुट होकर बाबा साहेब के विचारों को नमन किया। श्रद्ध...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: