Narnaul News | सुनील सेन का भव्य स्वागत : OBC मोर्चा को मजबूत करने का संकल्प | कार्यकर्ताओं का जताया आभार

भाजपा जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ में ओबीसी मोर्चा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेन का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव एवं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुनील सेन का अभिनंदन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि सुनील सेन उनके साथ जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने सुनील सेन को कर्मठ, समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ता बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता ओबीसी मोर्चा को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश में सर्व समाज के कल्याण और विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।
ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेन ने स्वागत और सम्मान के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से निभाया जाएगा और ओबीसी मोर्चा को प्रदेशभर में अधिक मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा।
सुनील सेन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिला महेंद्रगढ़ को भाजपा का मजबूत गढ़ बताते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में जिले के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण जांगिड़ ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुनील सेन को विश्वास दिलाया कि जिला महेंद्रगढ़ का ओबीसी समाज पार्टी की विचारधारा के साथ है और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, पूर्व विधायक सीताराम, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव सरिता जांगिड़, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, रेवाड़ी मोर्चा अध्यक्ष जयबीर, दादरी मोर्चा अध्यक्ष नवीन, जिला महामंत्री किशन लाल सैनी और ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री सुनील वर्मा मौजूद रहे।
इसके अलावा मंडल अध्यक्ष प्रमोद जांगिड़ व हेमंत कुमार, मंजीत, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र, एससी मोर्चा अध्यक्ष करमवीर व पवन सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महिपाल यादव, वासुदेव यादव, जिला मंत्री मनीष संघी, भवानी सिंह राजपूत, नारनौल मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे, पार्षद संजय अमन, पार्षद महंत बचाइनाथ, सिकंदर सैनी, सुंदर चौधरी, देवीलाल, नरेंद्र झिमरिया, प्रवीण माजरा और करमवीर खटोटी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में डॉ. अनिल सैनी, आर.के. जांगड़ा, सुशील चौटाला सहित ओबीसी मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।



