ज़िला
नारनौल। मेडिकल कॉलेज पर सियासत बंद हो: राव नरेंद्र सिंह का सरकार पर सीधा हमला | बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उठाई मांग | बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर भी निशाना
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नारनौल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास को लेकर बड़ा बयान दिया और सरकार और स्वास्थ्य मंत्री पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे अहम मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे बेहतर तरीके से चलाना सरकार और खासतौर पर स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे गृह जिले में इतना बड़ा मेडिकल कॉलेज बनना एक सराहनीय कार्य है। मैं व्यक्तिगत रूप से जिला निवासी होने के नाते सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर धन्यवाद करूंगा, लेकिन सिर्फ इमारत नहीं, यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी मिलनी चाहिए।
पहले अपना जिला संभालें स्वास्थ्य मंत्री’—राव नरेंद्र
राव ने तंज कसते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को पूरे हरियाणा की बजाय सबसे पहले अपने गृह जिले की हालत सुधारनी चाहिए, क्योंकि वह इसी जिले से प्रतिनिधित्व करती हैं। सारा काम और पूरा हरियाणा छोड़कर सबसे पहले अपने गृह जिले का ध्यान रखना चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी नेताओं के बीच चल रही बयानबाजी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले पत्रकार साथी कांग्रेस पर आरोप लगाते थे, लेकिन आज बीजेपी के विधायक, पूर्व मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और केंद्रीय मंत्री ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
BJP नेताओं की बयानबाजी पर तंज, ‘पेट दर्द से लेकर बैल तक की भाषा’
उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि कोई पेट में दर्द की बात कर रहा है, कोई किसान के बैल और गौशाला के बैल की तुलना कर रहा है, कैसी कैसी भाषा इस्तेमाल हो रही है, जनता सब देख रही है। राव नरेंद्र सिंह ने अंत में कहा कि हर जिले में बड़े और बेहतर अस्पताल होने चाहिए ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और उन्हें दूर-दराज के शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।
नारनौल। जलकर्मियों की बैठक में दिखा उत्साह : मुख्यमंत्री के धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों कर्मचारी | न्यूनतम वेतन में 35% बढ़ोतरी से खुशी
नारनौल। महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला : डॉ. यतेंद्र राव बोले— विपक्ष की दकियानूसी सोच जिम्मेदार | लोकसभा में बिल गिरने पर तीखी प्रतिक्रिया
नांगल चौधरी | नांगल चौधरी में बड़ा हादसा टला : ओवरलोड चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी | NH-148B पर चढ़ाई के दौरान बिगड़ा संतुलन |
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद