महेंद्रगढ़ की बेटी का कमाल : सीजीएल में 536वीं रैंक हासिल | ASO पद पर हुआ चयन

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

सीजीएल परीक्षा में सफलता के बाद हिमांशी दिल्लीवान—महेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया
सीजीएल परीक्षा में सफलता के बाद हिमांशी दिल्लीवान—महेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया

महेंद्रगढ़  क्षेत्र की होनहार छात्रा हिमांशी पुत्री नरोत्तम दिल्लीवान ने कर्मचारी चयन आयोग (CGL) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 536वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन CSS (Central Secretariat Service) में ASO (Assistant Section Officer) पद पर हुआ है। उनकी सफलता से परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

जानकारी के अनुसार हिमांशी ने सितंबर माह में सीजीएल की प्रारंभिक परीक्षा (प्री) उत्तीर्ण की थी, जिसके बाद जनवरी में आयोजित मुख्य परीक्षा (मेन) में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 8 अप्रैल को घोषित परिणाम में उन्होंने 536वीं रैंक प्राप्त कर अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम हासिल किया।

हिमांशी ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें अपने दादा स्वर्गीय वेद प्रकाश दिल्लीवान से विशेष प्रेरणा मिली, जो भारतीय सेना में सेवारत रहे थे। उनके आदर्शों और अनुशासन ने ही उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हिमांशी की उपलब्धियां यहीं तक सीमित नहीं हैं। इससे पूर्व वे डिफेंस सेवाओं के लिए यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा भी क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिसका इंटरव्यू मई माह में प्रस्तावित है। इसके अलावा उन्होंने सीएचएसएल प्री तथा डीएसएसएसबी जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी उत्तीर्ण की हैं।

शैक्षणिक रूप से हिमांशी ने महिला महाविद्यालय महेन्द्रगढ़ से बीएससी (नॉन मेडिकल) की डिग्री प्राप्त की है। 

उनकी इस उपलब्धि पर ज़िला गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महता, सचिव कृष्ण ठेकेदार, ब्राह्मण समाज के मुकेश बलायचा, रविशंकर तिवारी, चेतन प्रकाश गौड़, उपप्रधान रमेश कौशिक, मा.महाबीर शर्मा झगडोली, कोषाध्यक्ष रविन्द्र भांडोर, सूर्यप्रकाश कौशिक, नरेश जोशी, विनोद बुचोली, सुशील शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अशोक पायगा, अशोक बुचोली, तुलसी राम शर्मा, गौरव शास्त्री, राधेश्याम दिल्लीवान, व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी, अमित मिश्रा, सुधीर दीवान, मुकेश मेहता, नरेश चैयरमेन, देवेंद्र सोनू पार्षद, सुरेश झगडोली, दीनदयाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जलकर्मियों की बैठक में दिखा उत्साह : मुख्यमंत्री के धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों कर्मचारी | न्यूनतम वेतन में 35% बढ़ोतरी से खुशी

हरीसिंह
|
नारनौल में जलकर्मियों की बैठक
नारनौल में जलकर्मियों की बैठक
सुभाष पार्क में पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन और भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कादियान ने की। बैठक में कर्मचारियों को 26 अप्रैल को गुड़...
Continue Reading

नारनौल। महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला : डॉ. यतेंद्र राव बोले— विपक्ष की दकियानूसी सोच जिम्मेदार | लोकसभा में बिल गिरने पर तीखी प्रतिक्रिया

हरीसिंह
|
डॉ. यतेंद्र राव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की दकियानूसी सोच का परिणाम है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | नांगल चौधरी में बड़ा हादसा टला : ओवरलोड चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी | NH-148B पर चढ़ाई के दौरान बिगड़ा संतुलन |

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला
नांगल चौधरी में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला
नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव दत्ताल के पास सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब पंजाब से चारा भरकर कोटपूतली गौशाला की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर सर्विस लाइन से NH-148B हाईवे पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। प्रत्यक्...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: