फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ की ठगी : डेटिंग साइट से फंसाया शिकार | दो आरोपी गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के एक बड़े मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल 4,43,68,974 रुपये की ठगी सामने आई है, जिससे साइबर अपराधियों के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में खाता ऑपरेटर रोहित निवासी बडौली, मोहाली (हाल निवासी जीरकपुर, पंजाब) तथा खाता उपलब्ध करवाने वाला रवि रंजन निवासी पटना, बिहार (हाल निवासी सेक्टर-44, चंडीगढ़) शामिल हैं। रोहित को 16 अप्रैल को अंबाला से गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जबकि रवि रंजन को 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया।

मामले की शुरुआत 24 अक्टूबर 2025 को हुई, जब सेक्टर-9 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि उसकी जान-पहचान एक डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से एक युवती से हुई थी। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए बातचीत बढ़ी और युवती ने उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया।

ठगों ने पीड़ित का खाता एक फर्जी वेबसाइट पर खुलवाया और अप्रैल से जून 2025 के बीच विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए उससे कुल 4.43 करोड़ रुपये निवेश करवा लिए। जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया, तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद साइबर थाना NIT में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि रवि रंजन ने शाकिर के नाम से बैंक खाता खुलवाकर रोहित को दिया था। रोहित ने उस खाते की नेट बैंकिंग सक्रिय कर जानकारी आगे ठगों तक पहुंचाई, जिसके जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर मिलने वाले लालच से सावधान रहें और किसी भी अनजान लिंक या प्लेटफॉर्म पर पैसे निवेश न करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जलकर्मियों की बैठक में दिखा उत्साह : मुख्यमंत्री के धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों कर्मचारी | न्यूनतम वेतन में 35% बढ़ोतरी से खुशी

हरीसिंह
|
नारनौल में जलकर्मियों की बैठक
नारनौल में जलकर्मियों की बैठक
सुभाष पार्क में पब्लिक हेल्थ ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर ऑर्गेनाइजेशन और भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कादियान ने की। बैठक में कर्मचारियों को 26 अप्रैल को गुड़...
Continue Reading

नारनौल। महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला : डॉ. यतेंद्र राव बोले— विपक्ष की दकियानूसी सोच जिम्मेदार | लोकसभा में बिल गिरने पर तीखी प्रतिक्रिया

हरीसिंह
|
डॉ. यतेंद्र राव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की दकियानूसी सोच का परिणाम है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | नांगल चौधरी में बड़ा हादसा टला : ओवरलोड चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी | NH-148B पर चढ़ाई के दौरान बिगड़ा संतुलन |

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला
नांगल चौधरी में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला
नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव दत्ताल के पास सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब पंजाब से चारा भरकर कोटपूतली गौशाला की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर सर्विस लाइन से NH-148B हाईवे पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। प्रत्यक्...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: