Ambala News | अंबाला रेंज के 64 पुलिसकर्मी पदोन्नत : 63 बने EASI | एक को ऑनरेरी इंस्पेक्टर का पद

अंबाला रेंज के 64 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज पंकज नैन ने 63 पुलिस कर्मचारियों को EHC/HC से EASI और एक पुलिस कर्मचारी को ESI से ऑनरेरी इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया। पदोन्नत कर्मचारियों में अंबाला जिले के 29, कुरुक्षेत्र के 29 और यमुनानगर के 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
पुलिस विभाग के अनुसार लंबे सेवाकाल और समर्पित सेवा के बाद इन कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है। अंबाला जिले में ESI हरि कृष्ण को ऑनरेरी इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि 28 अन्य कर्मचारियों को EHC/HC से EASI के पद पर पदोन्नति मिली है।
कुरुक्षेत्र जिले के 29 पुलिस कर्मचारियों को EASI के पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें राजेश कुमार, नरेश कुमार, बलदेव कुमार, सुरेंद्र कुमार, लाभ सिंह, जसविंदर सिंह, अनिल कुमार, कर्मबीर, छतरपाल, बलजिंदर सिंह, सर्वजीत सिंह, राकेश कुमार, सुनील कुमार, भोपाल सिंह, राजिंदर कुमार, शिशपाल, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, जसबीर सिंह, सुशील कुमार, बलिंदर सिंह, जोगिंदर पाल, रमेश कुमार, मलकीत सिंह, विनोद कुमार, कर्मबीर, सतिंदर पाल सिंह, कृष्ण कुमार और विक्रम सिंह शामिल हैं।
यमुनानगर जिले से नरेश कुमार, मोहम्मद सलीम, दीपक, संजय, चरण सिंह और प्रदीप कुमार सहित छह पुलिस कर्मचारियों को EASI पद पर पदोन्नति दी गई है।
अंबाला जिले में हरि कृष्ण को ऑनरेरी इंस्पेक्टर बनाने के अलावा रमेश चंद, बलदेव सिंह, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, सलीम मोहम्मद, प्रवीण कुमार, मनमोहन, जय सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार, राजबीर, संजीव कुमार, मनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, धर्म चंद, प्रदीप सिंह, तरसेम लाल, कमलजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, सतपाल सिंह, संजीव कुमार, जसविंदर सिंह, जसबीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, अमन कुमार, सुभाष चंद और बलविंदर सिंह को EASI पद पर पदोन्नत किया गया है।
आईजी पंकज नैन ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ सेवा करने के बाद पदोन्नति मिलना प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की मेहनत और जिम्मेदारियों के प्रति उनके समर्पण का सम्मान भी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस बल कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पदोन्नति मिलने के साथ पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों से भविष्य में भी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
पंकज नैन ने कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत और निष्ठा को सम्मान देना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए सफल सेवाकाल की कामना की।
Editor: शिवानी राजपूत



