Narnaul News | शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की औचक चेकिंग : बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और पार्कों में निगरानी

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से डिटेक्टिव टीम द्वारा शहर एवं जिले के विभिन्न सार्वजनिक, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर नियमित चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत डिटेक्टिव टीम द्वारा नारनौल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सुभाष पार्क सहित प्रमुख पार्कों, बाजारों, चौक-चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर क्रमवार चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीमें बिना पूर्व सूचना के भी अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर औचक एवं रैंडम चेकिंग करती हैं और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती हैं।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ व्यक्तियों से पूछताछ और आवश्यक सत्यापन किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखकर नशाखोरी, नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों तथा अन्य असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाती है और आवश्यकता के अनुसार उनकी पहचान एवं पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जाता है। स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि नशे की बिक्री, नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियों अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों का समय रहते पता लगाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस मौजूदगी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। नशाखोरी करने वाले व्यक्तियों, नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों तथा अन्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला पुलिस के अनुसार यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन क्रमवार चेकिंग के साथ समय-समय पर रैंडम एवं औचक चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते पहचान करना और सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय पुलिस मौजूदगी सुनिश्चित करना है।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आसपास नशे की बिक्री, आपराधिक गतिविधि अथवा कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आमजन के सहयोग से जिले में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने को प्राथमिकता बताया
Editor: गरिमा बागोतिया



