Narnaul News | महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर जनसंपर्क : वार्ड-12 में लोगों से की अपील | 17 सितंबर को पहुंचेगा मुख्यमंत्री

महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर नारनौल में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 12 और ढाणी कोजिंदा में सम्मानित बंधुजनों से मुलाकात कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। सैनी सभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी सभा में पहुंचकर महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से इस अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल होने का निवेदन किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतिमा अनावरण का यह कार्यक्रम समाज के लिए गौरव का अवसर है और लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी।

इस दौरान लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए 17 सितंबर को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी सभा पहुंचने की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना बताया गया।
जनसंपर्क अभियान में सैनी सभा के उपप्रधान अरुण सैनी, भाजपा जिला आईटी सदस्य दीपेश, कॉलेजियम हजारी लाल और कॉलेजियम देवेंद्र मौजूद रहे। उन्होंने भी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
नगर पार्षद नारनौल एवं भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश आईटी सहप्रमुख सिकन्दर कुमार ने कहा कि महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा का अनावरण समाज के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने लोगों से 17 सितंबर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने की अपील की।
आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जा रहा है। लोगों से परिवार और साथियों सहित कार्यक्रम में पहुंचने का निवेदन किया जा रहा है।
Editor: शिवानी राजपूत



