Narnaul News | 8 साल के युग ने लगाई 3 KM दौड़ : हाफ मैराथन में खींचा ध्यान | विधायक ने बढ़ाया हौसला
शहर में आयोजित हाफ मैराथन में महज 8 साल के युग ने 3 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले युग को अन्य प्रतिभागियों के साथ दौड़ते देख कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उसका उत्साह बढ़ाया।
युग सीएल स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है और केशव नगर निवासी हितेश कुमार का इकलौता बेटा है। छोटी उम्र के बावजूद युग ने हाफ मैराथन के आयोजन में हिस्सा लिया और 3 किलोमीटर की दौड़ पूरी की। दौड़ के दौरान उसका उत्साह देखकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर हौसला अफजाई की।

युग के पिता हितेश कुमार फार्मेसी ऑफिसर हैं और खुद भी खेलों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। युग की माता गृहिणी हैं। परिवार की ओर से युग को खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

हाफ मैराथन में मौजूद नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने भी युग से मुलाकात कर उसका हौसला बढ़ाया। कम उम्र में 3 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने पर उन्होंने युग को आगे भी खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

आयोजन के दौरान 8 वर्षीय युग की दौड़ लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। लोगों ने उसकी खेलों के प्रति रुचि की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Editor: शिवानी राजपूत



