Nangal Chaudhary News | नूनिया नांगल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर : 500 से ज्यादा लोगों की हुई जांच | चश्मे-दवाइयां बांटी
नूनिया नांगल में डॉक्टर विकास की ओर से लोगों की आंखों की सेहत को लेकर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। पेट्रोल पंप पर लगाए गए शिविर में आसपास के क्षेत्र से 500 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई। जरूरत के अनुसार लोगों को नि:शुल्क चश्मे और दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में डॉक्टरों की टीम ने लोगों की आंखों की जांच की और नजर से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवश्यक परामर्श दिया। आयोजकों के अनुसार शिविर में 500 से अधिक लोगों का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।

जांच के दौरान जिन लोगों को दूर या नजदीक की नजर से संबंधित परेशानी मिली, उन्हें आवश्यकता के अनुसार चश्मे उपलब्ध करवाए गए। जरूरतमंद लोगों को आंखों से संबंधित दवाइयां भी नि:शुल्क दी गईं।

शिविर में नूनिया नांगल के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने डॉक्टर विकास की ओर से लगाए गए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर की सराहना की और इसे जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया।
Editor: शिवानी राजपूत



