Ateli News | गांव भोड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर : 55 यूनिट रक्त एकत्रित | अतरलाल ने किया शुभारंभ

अटेली। गांव भोड़ी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिविर में कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। प्रमुख समाजसेवी एवं बसपा नेता अतरलाल ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। सोनी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल नीमराना की चिकित्सा टीम की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।
शिविर में गांव भोड़ी के पंच लक्ष्मीनारायण और उनके पुत्र साहिल यादव ने एक साथ रक्तदान किया। आयोजकों ने पिता-पुत्र की इस पहल की सराहना करते हुए इसे दूसरे लोगों के लिए प्रेरणादायी बताया। शिविर में गांव और आसपास के क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने भी रक्तदान में भागीदारी की।

मुख्य अतिथि अतरलाल ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं और पात्र लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, चिकित्सा टीम और रक्तदाताओं की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान अतरलाल ने चिकित्सा टीम के सदस्य डॉ. रविंद्र, मोनू यादव, विक्रम और मनोज चौधरी का फूलमालाओं और स्मृति चिन्ह के माध्यम से अभिनंदन किया। शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

अतरलाल ने शिविर संयोजक तरुण तिवाड़ी के साथ लक्ष्मीनारायण यादव, किशनलाल पंच, साहिल यादव, बलबीर सिंह नंबरदार, आशीष चौहान, देवेंद्र उर्फ पिंटू, किसनपाल पंच, सतीश और आयोजन से जुड़ी पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं शिविर आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि अतरलाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी गांव में सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
शिविर को सफल बनाने में संदीप, विनोद, भीम सिंह, विक्रम सिंह, बलबीर, किसनपाल, अजीत सिंह, होशियार सिंह, हरि सिंह, पहलाद राम, चितरू सिंह, पीरू सिंह, अमित, आशीष चौहान, लक्ष्मीनारायण यादव और साहिल यादव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
इस अवसर पर बसपा लोकसभा प्रभारी प्रमोद वालिया, बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया, जिला महासचिव कपिल देव बाछौद, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार, विधानसभा महासचिव तुषार ताहिल, भाग सिंह चेयरमैन, दान सिंह प्रजापत, कैलाश सेठ और सुरेंद्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने 55 यूनिट रक्त एकत्रित होने पर सभी रक्तदाताओं का आभार जताया और लोगों से भविष्य में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में भाग लेने की अपील की।
Editor: नितिन यादव



