Yamunanagar News | सेवा संकल्प के लगेंगे कैंप : रक्तदान शिविर लगाने के निर्देश | पात्र लोगों तक पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित करवाने और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा संकल्प कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से कैंपों की सूची जिला उपायुक्त को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि नागरिकों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त प्रीति ने सचिवालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि अभियान के दौरान आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अभियान के दौरान आपसी तालमेल बनाकर काम करने को कहा।
उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘विकसित भारत संकल्प’, ‘नमो सेवा’, ‘आनंद का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘सेवा सेतु अभियान’ जैसी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को अपनी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और संबंधित विभागीय सेवाओं की जानकारी देकर योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाना है। अभियान की गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएगी और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह, एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला परिषद के सीईओ ब्रह्म प्रकाश, जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लत्ता, जिला उच्च शिक्षा अधिकारी सुमन भाटिया और डॉ. दिव्या मंगला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Editor: शिवानी राजपूत



