Yamunanagar News | समाधान शिविर में पहुंचीं 2 शिकायतें : प्रॉपर्टी टैक्स का मामला उठा | नाला बंद होने की समस्या रखी

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त प्रीति के निर्देश पर वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक अनूप कुमार ने की।
अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द समाधान करवाना है।
वीरवार को आयोजित शिविर में दो शिकायतें प्राप्त हुईं। हरिनगर निवासी जीतो रानी ने प्रॉपर्टी टैक्स कम करवाने से संबंधित समस्या रखी। वहीं मंडौली निवासी नैन सिंह ने नाला बंद होने के कारण क्षेत्र में फैली गंदगी की समस्या अधिकारियों के सामने रखी।
शिविर में प्राप्त शिकायतों को सुनकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। इस अवसर पर समाधान शिविर के विशेष सदस्य नीरज गुप्ता, दंत चिकित्सक अश्विनी अलमादी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



