Yamunanagar News | अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार : 8 बोतल और 50 पव्वे बरामद

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना जठलाना पुलिस ने एक बाइक सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देसी शराब की 8 बोतल और 50 पव्वे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत थाना जठलाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की।
थाना प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही अमित कुमार की टीम ने एक बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ा। जांच के दौरान उसके पास से देसी शराब की 8 बोतल और 50 पव्वे बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र के गांव ढीक्का टपरी निवासी सोहनलाल उर्फ सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
Editor: शिवानी राजपूत



