Kurukshetra News | घर से 2 किलो 394 ग्राम गांजा बरामद : एक आरोपी गिरफ्तार | कृष्णा गेट थाने में केस दर्ज

कुरुक्षेत्र। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने थानेसर की शोरगीर बस्ती से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 394 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी की पहचान सोमनाथ उर्फ सोफ्टी निवासी शोरगीर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस चौकी सुभाष मंडी की टीम को सूचना मिली थी कि शोरगीर बस्ती में नशीला पदार्थ रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान की तलाशी ली।
पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान मकान से 2 किलो 394 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने सोमनाथ उर्फ सोफ्टी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद नशीले पदार्थ को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से आया और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं।
Editor: नितिन यादव



