Kurukshetra News | दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार : चांदी का ब्रेसलेट और मोबाइल बरामद | ₹1000 भी मिले

कुरुक्षेत्र। थानेसर में एक दुकान से चोरी के मामले में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खेड़ी रामनगर निवासी एवं हाल शास्त्री नगर थानेसर निवासी प्रियांशु उर्फ डड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चांदी का ब्रेसलेट, एक मोबाइल फोन और 1000 रुपये बरामद करने का दावा किया है।
पीएसआई राहुल ने बताया कि शंकर कॉलोनी, लाडवा रोड कुरुक्षेत्र निवासी सूर्यकांत ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि राजेश पायलट चौक के पास 7-B थानेसर में उसकी श्री शिवाय डायरी के नाम से दुकान है।

शिकायत के अनुसार सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो वहां से चांदी का ब्रेसलेट, 2500 रुपये और एक मोबाइल फोन गायब मिला। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी।शिकायत के आधार पर थाना कृष्णा गेट में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।
अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने जांच करते हुए प्रियांशु उर्फ डड्डू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी से चोरी किया गया चांदी का ब्रेसलेट, मोबाइल फोन और 1000 रुपये बरामद किए गए हैं।पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है। मामले में चोरी हुई शेष रकम सहित अन्य पहलुओं को लेकर जांच जारी है।



