Ambala News | नगर निगम कर्मचारियों के धरने को मिला समर्थन : जनजाति पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे | मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन में उतरने की चेतावनी

नगर निगम कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे धरने को अब जनजाति पार्टी का भी समर्थन मिला है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता अंबाला शहर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। पार्टी ने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है।
जनजाति पार्टी के नेता विवेक चौधरी ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि सरकार को बातचीत के माध्यम से इनका जल्द समाधान करना चाहिए।

विवेक चौधरी ने कहा कि पार्टी कर्मचारियों के आंदोलन के साथ खड़ी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो पार्टी के वरिष्ठ नेता भी धरने और आंदोलन में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश के अन्य जिलों में भी कर्मचारियों के समर्थन में आगे आएंगे। फिलहाल नगर निगम कर्मचारियों का धरना जारी है और अलग-अलग संगठनों की ओर से उन्हें समर्थन दिया जा रहा है।
Editor: शिवानी राजपूत



