Home: ग्रेटर नोएडा क्राइम
ग्रेटर नोएडा से अपहृत बच्चे का बुलंदशहर में मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश; 3 महीने में यह दूसरी वारदात

ग्रेटर नोएडा से अपहृत बच्चे का बुलंदशहर में मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश; 3 महीने में यह दूसरी वारदात

ग्रेटर नोएडा | क्राइम | 5/5/2024, 10:03 AM | Ground Zero Official

ग्रेटर नोएडा से चार दिन पहले अपहृत 15 वर्षीय लड़के का शव उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बरामद हुआ। पुलिस ने रविवार को कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा से 1 मई की दोपहर को एक रेस्टोरेंट मालिक कृष्ण शर्मा के बेटे का अपहरण कर लिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग को उसे जबरन कार में ले जाते हुए देखा गया था।

घटना की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपहरण के दौरान, एक महिला ने लड़के कुणाल को एक तरफ से कवर किया। वहीं, दो अन्य लोगों ने उसे दूसरी तरफ से कार में धकेल दिया। घटना बीटा-2 पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। पुलिस को उसका शव बुलंदशहर में नहर से बरामद हुआ।

अधिकारी ने आगे बताया कि प्राथमिकी में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) जोड़ दी गई है। आरोपियों तक पहुंचने और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

LATEST