Delhi Murder: तिहाड़ में दो कैदियों के बीच हिंसक झड़प में एक की हत्या, खाने के विवाद पर सीने में किया वार
देश | क्राइम | 5/4/2024, 2:42 AM | Ground Zero Official
नई दिल्ली: एशिया की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली तिहाड़ जेल में फिर कैदियों के बीच में खूनी झड़प हुआ, इसमें एक कैदी की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, वह मूलतः शकूरपुर दिल्ली का रहने वाला था। दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। उसके छाती पर नुकीली चीज से वार किया गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को हॉस्पिटल से ही जानकारी मिली थी। यह वारदात तिहाड़ के जेल नंबर तीन में आज दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुआ है। दीपक अंडर ट्रायल कैदी था, 2018 में पश्चिम विहार थाना में दर्ज हत्या के मामले में यह गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद था।
इस मामले की एक जांच मजिस्ट्रेट के द्वारा की जाएगी। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दीपक पर कई कैदियों ने अचानक हमला किया था। जेल के अंदर बनाए गए मेटल के नुकीले हथियार से दीपक पर हमला किया गया। एक आरोपी की पहचान अब्दुल बासिर के रूप में हुई है, जो मूलत अफगानिस्तान का रहने वाला है। वह लाजपत नगर थाना के 2019 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है।
सेवादार के रूप में काम करता था मृतक
पुलिस ने हत्या के इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई गैंगवार का मामला सामने नहीं आया है। मृतक दीपक जेल नंबर 3 में सेवादार के रूप में काम करता था। आरोपी में और मृतक के बीच में सुबह खाना को लेकर विवाद हुआ और जिसकी वजह से बाद में आरोपी ने इस पर जानलेवा हमला कर दिया।
LATEST
नहीं रहे पद्म भूषण से सम्मानित बैंकिंग दिग्गज नारायणन वाघुल, सबसे कम उम्र में बन...
विराट कोहली ने CSK के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्...
'मैम मेरे पेट में दर्द हो रहा है': दो भाई दो साल से कर रहे थे बहन से दुष्कर्म, प...
नर्स की हत्या का खुलासा ; शादी का दबाव बनाने पर हेड कांस्टेबल ने साथी संग मिलकर ...
4 साल की बच्ची को कुत्तों के झुंड ने नोच डाला, परिजन इलाज के लिए दिल्ली तक भटके ...
इनकम टैक्स टीम का बड़ा एक्शन! जूता व्यापारी के घर पर छापा, बरामद किया 30 करोड़ क...
Aaj Ka Rashifal: कुंवारों के लिए आएंगे रिश्ते और नौकरी की तलाश भी होगी पूरी, जान...
बिभव कुमार CM आवास से गिरफ्तार, स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का है आरोप...